दो महाशक्तियों के बीच टकराव के संकेत, होर्मुज स्ट्रेट बन गया है US और China के बीच विवाद का कारण

Hanuman | Wednesday, 15 Apr 2026 01:06:15 PM
Signs of a clash between two superpowers: The Strait of Hormuz has become a bone of contention between the US and China

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। अब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस विवाद में अब चीन की भी एंट्री होने के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका के एक बड़े कदम के कारण दो महाशक्तियों के बीच टकराव हो सकता है। अमेरिकी नेवी द्वारा अब होर्मुज स्ट्रेट में चीन के तेल टैंकरों को रोका जाएगा। अमेरिका के वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) स्कॉट बेसेंट ने इस संबंध में बोल दिया है कि चीन अब ईरान से तेल नहीं ले पाएगा।

इसी कारण अब अमेरिका और चीनी के बीच तनाव बढ़ सकता है। चीन पहले ही ऐलान कर चुका है कि उसका ईरान के साथ व्यापारिक समझौता है और किसी तीसरे देश (अमेरिका) के कारण तेहरान से संबंधों को खराब नहीं करेगा। ऐसे में अमेरिकी नेवी का चीनी टैंकरों का रास्ता रोकना होर्मुज में एक नए संघर्ष को जन्म दे सकता है। स्कॉट बेसेंट ने ऐलान कर दिया है कि चीनी तेल तो ले सकता है, लेकिन ईरानी तेल नहीं ले सकता।

जहाज पहले की तरह ही होर्मुज से गुजरेंगे: चीन
आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट की सोमवार से शुरू हुई अमेरिकी नाकेबंदी के पहले दो दिनों में चीनी टैंकरों को नहीं रोका गया है। अब अमेरिका की ओर से चीजी टैंकरों को रोके जाने से दोनों देशों के बीच नया विवाद जन्म ले सकता है।  इससे पहले चीन ने बोल दिया था कि उसके ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंध और व्यापारिक रिश्ते हैं, जो जारी रहेंगे। उसके जहाज पहले की तरह ही होर्मुज से गुजरेंगे।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.