LPG cylinder price: आमजन को मिली राहत, अब इतने रुपए हुआ सस्ता

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 09:04:47 AM
LPG cylinder price: Common man got relief, now it becomes cheaper by Rs

इंटरनेट डेस्क। नए महीने के पहले ही दिन आमजन को बड़ी राहत मिली है। एक अप्रैल को गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले ये आमजन के लिए बड़ी राहत है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी।

खबरों के अनुसार, तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपए कम की है। नई कीमत आज से लागू हो गई है। हालांकि, कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

इससे घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। उन्हें जो दाम पिछले महीने में थे वो ही चुकाने होंगे। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। हालांकि, तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपए कमी कर होटल, ढाबा आदि से जुड़े लोगों को राहत दी है। 

PC:  jansatta

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.