LPG Price: गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी, चुकाने होंगे अब बढ़े हुए पैसे, जाने कितना आएगा जेब पर भार

Samachar Jagat | Friday, 01 Dec 2023 08:24:59 AM
LPG Price: Increase in gas prices, now you will have to pay the increased amount, know how much it will cost your pocket.

इंटरनेट डेस्क। देश के 5 राज्यों में गुरूवार को ही विधानसभा चुनाव समाप्त हुए है और उसके साथ ही आज एक दिसंबर भी है ऐसे में हर महीने की एक तारीख को गैस से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दाम कम ज्यादा होते है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसका असर आपकी जेब पर भी आने वाला है। 

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू गैस के दामों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। अब 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली सहित सभी जगह कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 21 रुपए ज्यादा देने होंगे। 

पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे। वही घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव  हुआ है। 

pc- NPG



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.