LPG Price: जुलाई माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिला तोहफा, अब इतनी कम हो गई है कीमत

Hanuman | Monday, 01 Jul 2024 09:37:46 AM
LPG Price: On the first day of July, LPG cylinder consumers got a gift, now the price has come down so much

इंटरनेट डेस्क। जुलाई माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल शुरू होने के बाद एलपीजी के रेट में पहला बड़ा बदलाव हुआ है। ऑयल कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों मेें कमी की गई है। ये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं कोलकाता में 31 रुपए और मुंबई-चेन्नई में भी करीब इतना ही एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। कंपनियों की ओर से ओर से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा 1646 रुपए में
हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपए से घटकर 1646 रुपए रह गई है। कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर  829 रुपए में ही मिलेगा। वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए सस्ता होकर अब 1756 रुपए में मिलेगा।

देश के अन्य राज्य में अब इतनी कीमत पर मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर
चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1840.50 रुपए के स्थान पर 1809.50 रुपए में लेागों को मिलेगा। घरेलू सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपए ही है। मायानगरी मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपए का प्राप्त होगा। यहां पर भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी आई है। बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला सिलेंडर आज 901 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपए में मिलेगा। 

PC: jansatta, indiragas, livemint.

PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.