New Rule: 1 अप्रैल से एचडीएफसी बैंक के नियम में होने वाला है बदलाव, ऐसा होने पर देना होगा चार्ज

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 03:02:56 PM
New Rule: HDFC Bank's rules are set to change starting April 1, charges will apply in such instances

इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न वित्तीय बदलाव होते हैं, जिनका आमजन की जेब पर प्रभाव पड़ता है। अब 1 अप्रैल से एचडीएफसी बैंक एक बड़ा बदलाव करने वाला है, जिसका प्रभाव करोड़ों ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है।

खबरों के अनुसार, अप्रैल माह की पहली तारीख से बैंक अपने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों को और सख्त करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत एक अप्रैल से यूपीआई विड्रॉल को भी फ्री मंथली ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा। अब कार्ड से पैसे निकालने और क्यूआर कोड स्कैन ट्रांजैक्शन एक ही कोटे में गिना जाएगा।

यानी 1 अप्रैल से एटीएम से यूपीआई के जरिए कैश निकालने को भी निर्धारित मंथली फ्री लिमिट में गिना जाएगा। इस नियम के तहत महीने में 3 बार कार्ड से और 2 बार यूपीआई से पैसे निकालते हैं तो आपकी 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त हो जाएगी। इसके बाद ट्रांजैक्शन 21 से 23 तक का चार्ज देना होगा।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.