Oppo ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारी को निकाला

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 08:29:44 AM
Oppo removed employee who insulted Indian flag

नई दिल्ली। चीन की मोबाइल कंपनी ओपो ने आज कहा कि उसने उस कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है जिसने कल भारतीय ध्वज का अपमान किया था। यह घटना कथित तौर पर कंपनी के नोएडा संयंत्र में हुई। कर्मचारियों का आरोप था कि एक चीनी कर्मचारी ने भारतीय ध्वज को कचरापात्र में फेंक दिया।

इसको लेकर विवाद हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘हम इस तरह के मामलों को सहन नहीं करते और कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर खेद जताया है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत व इसकी संस्कृति के प्रति ‘गहरा सम्मान’ है।इससे पहले बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी इस मुद्दे को ‘उचित’ ढंग से सुलझाएंगे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.