Petrol and Diesel Price: कम हुए या बढ़ गए हैं दाम, आज ये हैं प्रमुख शहरों में कीमतें

Hanuman | Friday, 11 Apr 2025 08:47:57 AM
Petrol and Diesel Price: Have the prices gone down or increased, these are the prices in major cities today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 11 अप्रैल 2025 यानी शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दी है। कंपनियों ने आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। कच्चे तेल की कीमत बहुत ही कम होने के बावजूद कंपनियों ने लोगों को राहत नहीं दी है। अभी भी लोगों को महंगी दरों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने को मजबूत होना पड़ेगा। खबरों के अनुसार, राजस्थान में आज भी पेट्रोल 105.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 90.96 रुपए प्रति लीटर है। 

दिल्ली में लोगों को देने पड़ रहे हैं एक लीटर पेट्रोल के लिए इतने रुपए
देश के अन्य प्रमुख शहरों में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी  पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल  90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44, बेंगलुरु में 102.86 और  डीजल 91.02 प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को मिल रहा है।

नोएडा में आज इस कीमत पर मिल रहा है पेट्रोल
वहीं नोएडा में आज पेट्रोल 94.87 और डीजल  88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल  88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 तथा पटना में 105.18 और 92.04 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 94.65 और डीजल  87.76 रुपए प्रति लीटर  बिक रहा है।  देशवासियों को पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने का लम्बे समय से इंतजार है। 

PC:  hindi.moneycontrol 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.