पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें आज की कीमत

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 11:15:48 AM
Petrol-Diesel prices released, know today's price

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच दीपावली के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (मंगलवार) भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्र सरकार ने दीपावली से एक दिन पहले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की थी। इसके बाद से कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में भी कमी की है। हालांकि, दिल्ली, बंगाल सहित गैर-भाजपा शासित प्रदेशों में वाहन ईंधन की कीमतों पर वैट कम नहीं करने का विरोध हो रहा है।

इसी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ताजा अपडेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 09 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर है. मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।


 
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना अपडेट होते हैं:-
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी विनिमय दरों के साथ कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं। तेल विपणन कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑयल कंपनियां हर सुबह विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं।

एसएमएस से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:-
पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना अपडेट की जाती है। ऐसे में आप अपने शहर में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत सिर्फ एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल ग्राहक को एक RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.