Tata Motors ने यात्री वाहन उत्पादन में 50लाख का आंकड़ा पार किया

varsha | Friday, 03 Mar 2023 05:31:10 PM
Tata Motors crosses 5 million mark in passenger vehicle production

नई दिल्ली : प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने यात्री वाहन उत्पादन के मामले में संयुक्त रूप से 50 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने 10 लाख यात्री वाहनों का आंकड़ा 2004 में , और 20 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा 2010 में पार किया था। टाटा मोटर्स ने 30 लाख का आंकड़ा 2015 में जबकि 40 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा 2020 में पार किया था।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, “प्रत्येक 10लाख से अगले आंकड़े तक जाने की यह यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी है।” कंपनी ने कहा कि उसने कोविड महामारी और पूरी दुनिया के वाहन उद्योग को प्रभावित करने वाले सेमीकंडक्टर की कमी के संकट के बावजूद तीन साल के भीतर 40 लाख कारों से 50 लाख इकाइयों तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया। टाटा मोटर्स 50 लाख यात्री वाहनों का उत्पादन करने की उपलब्धि पर देशभर में अपने ग्राहकों और कर्मियों के साथ जश्न मनाने के लिए अभियान चलाएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी सभी विनिर्माण इकाइयों और क्षेत्रीय कार्यालयों पर एक माह तक उत्सव मनाया जाएगा। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.