Utility News: आधार कार्ड में आप कितनी बार करवा सकते हैं नाम अपडेट? जान लें आप

Samachar Jagat | Friday, 19 Apr 2024 12:04:23 PM
Utility News: How many times can you update your name in Aadhaar card? you should know

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। सभी सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाते रहते हैं।

बहुत से लोगों का आधार कार्ड में गलत नाम छपा हुआ है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप कितनी बार आधार कार्ड में नाम को अपडेट करवा सकते हैं। आपको बता दें कि आप आधार कार्ड में अपने नाम को दो बार ही अपडेट करवा सकते हैं।

दो बार ऐसा होने के बाद आप अपने आधार कार्ड में नाम को अपडेट नहीं करवा सकते हैं। इसी कारण आप एक बार में ही आधार में अपने नाम को सही प्रकार से अपडेट करवा लें। आधार में गलत नाम होने पर आपको आगामी समय में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आधार कार्ड की हर सरकारी काम में जरूरत होती है।
PC: Zee news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.