US और Dubai के आकाओं के इशारे पर हथियार उपलब्ध करने का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Jun 2023 12:36:22 PM
Accused of providing arms at the behest of US and Dubai bosses arrested in Delhi

नयी दिल्ली।अमेरिका और दुबई के अपने आकाओं के इशारे पर हथियार उपलब्ध कराने के 26 वर्षीय आरोपी को राष्ट्रीय राजधानी के सराय काले खां के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब निवासी मुकंद सिंह के रूप में हुई है।उसने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत का एक अमेरिकी अवैध अप्रवासी विभिन्न गिरोहों से जुड़े दिल्ली और पंजाब के अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध करा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पिछले दिनों सराय काले खां से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से 25 पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए गए।

Pc:डाइनामाइट न्यूज़ - Dynamite News



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.