Kerala के त्रिशूर में एंबुलेंस पलटने से एक मरीज सहित तीन लोगों की मौत।

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 10:37:35 AM
Ambulance overturns in Kerala's Thrissur, three people including a patient killed.

त्रिशूर (केरल)। केरल के त्रिशूर जिले के पंथालूर में बुधवार को एक एंबुलेंस के पेड़ से टकरा कर पलटने से एक मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।कुन्नामकुलम पुलिस ने 'पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फ़ेमिना (20) नामक युवती को सांस लेने में तकलीफ के कारण एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में चालक का एंबुलेंस पर से नियंत्रण खो गया और वाहन पेड़ से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार इस घटना में युवती के साथ ही उसके पति आबिद (35) तथा रिश्तेदार रहमत (48) की भी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, '' प्रारंभिक जांच के अनुसार एंबुलेंस के तेज गति से चलने के कारण यह दुर्घटना हुई।’’उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक शुहैब (29) तथा उसके साथ मौजूद फारिस (20) और सादिक (21) इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

Pc:Kerala Kaumudi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.