Ashok Gehlot ने मनमोहन सिंह को लेकर बोली बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 04 Apr 2024 08:32:21 AM
Ashok Gehlot said a big thing about Manmohan Singh

इंटरनेट डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की राज्यसभा से विदाई हो गई है। डॉ. मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से रिटायर हुए हैं। वह दो बाद देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। वहीं देश के वित्त मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

डॉ. मनमोहन सिंह की राज्यसभा से विदाई को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि दशकों से देश की आवाज का सदन में प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की राज्यसभा से विदाई एक भावपूर्ण क्षण है।

आर्थिक उदारीकरण, परमाणु समझौता, पारदर्शिता स्थापना जैसे कई अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर आपकी भूमिका ने देश को लाभान्वित किया। यह हमारा सौभाग्य है कि आपने राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। आपके सानिध्य में कई प्रेरणादायक संस्मरण संचित हैं। मुझे विश्वास है कि अभी भी जन हित के मुद्दों पर आपका मार्गदर्शन व परामर्श प्राप्त होता रहेगा। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

PC:  barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.