Bangalore: इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू मारकर हत्या।

Samachar Jagat | Saturday, 29 Apr 2023 02:39:07 PM
Bangalore: Engineering student stabbed to death

बेंगलुरु।  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कॉलेज समारोह के दौरान इंजीनियरिग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात रेवा यूनिवर्सिटी कॉलेज में हुए एक समारोह के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि उत्सव के दौरान छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसमें भास्कर जेट्टी (22) नामक युवक को चाकू मार दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जेट्टी मैकेनिकल इंजीनियरिग के चौथे वर्ष का छात्र था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ’’हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

फोटो क्रेडिट: LiveLaw



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.