Rajasthan Elections 2023: चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का हुआ निधन

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 12:03:15 PM
Rajasthan Elections 2023: Shock to Congress before the elections, candidate Gurmeet Singh Kunar passes away.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और उसके साथ ही 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन राजस्थान में वोटिंग से ठीक 10 दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का निधन हो गया है। ये कांग्रेस के लिए एक झटका है। बता दें की वे 75 साल के थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कूनर करणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। कैंपेनिंग के बीच अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। 

बताते चलें कि गुरमीत सिंह वर्तमान में करणपुर से कांग्रेस विधायक भी थे। उन्होंने 2018 में निर्दलीय चुनाव जीता था और मंत्री बने थे। इस बार कूनर को कांग्रेस ने टिकट दिया था। कूनर को 12 नवंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। 

pc- aaj tak



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.