- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य में सर्वाधिक तापमान चूरू में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिलानी में 41.6 डिग्री और बाड़मेर में 42.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सिरोही में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री और पाली में 22.6 डिग्री रहा है।
लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने या बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी का असर नजर आने लगा है।
पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी
पश्चिमी और उत्तरी जिलों में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले 4-5 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
आज प्रदेश कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, अलवर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर तेज हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें