- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। डोटासरा ने इस संबंध में शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि संसद में सिर्फ विधेयक नहीं गिरा, मोदी और शाह का अहंकार चूर-चूर हुआ है।
डोटासरा ने कहा कि आज INDIA ने भाजपा के राजनीतिक छल का मुखौटा उतार दिया। महिलाओं के नाम पर जो राजनीतिक जाल बिछाया गया, आज देश के जनमत और एकजुट विपक्ष ने उसे ध्वस्त कर दिया। देश की आधी आबादी नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण मिलकर रहेगा, ये उनका अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह इसे 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर देश को भ्रमित किया, महिलाओं हितैषी बनने सियासी दांव चला, वो छल इंडिया की ताकत के सामने टिक नहीं पाया।
ये सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं है, यह उस सोच की हार है जो महिलाओं के अधिकारों को शर्तों में बांधकर देश को भ्रमित करना चाहती है। आज साफ हो गया कि सत्ता का अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन संविधान सर्वोपरि है। जय भारत, जय संविधान।
इस कारण लोकसभा में पास नहीं हो सका बिल
आपको बता दें कि महिला आरक्ष्ण बिल को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में वोटिंग हुई। वोटिंग के वक्त लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों में बिल पास करने के लिए सरकार को 352 सांसदों का समर्थन चाहिए था, लेकिन इस बिल के पक्ष के 298 वोट ही पड़े। वहीं विपक्ष को 230 वोट मिले। इसी कारण ये बिल लोकसभा पास नहीं हो सका।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें