भारत सहित कई देशों के लिए आई अच्छी खबर! Donald Trump ने अब दे दी है ये छूट

Hanuman | Saturday, 18 Apr 2026 08:52:42 AM
Good news for several countries, including India! Donald Trump has now granted this exemption

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनातनी के दौरान भारत के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि अमेरिका ने अब रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई छूट को एक महीने और बढ़ा दिया है।

 खबरों कें अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से यूएस ट्रेजरी विभाग के जरिए नया लाइसेंस जारी कर दिया है। अमेरिकी छूट के बाद देश अब 16 मई 2026 तक समुद्र में लोडेड रूसी तेल खरीद सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला भारत सहित कई आयातक देशों के लिए राहत भरा साबित होगा। इससे इन देशों को सस्ता रूसी कच्चा तेल मिलता रहेगा।

आपको बता दे कि रूसी सरकार की ओर से पहले ही आश्वासन मिल चुका है कि रूस भारत को जरूरत के मुताबिक तेल, एलपीजी और एलएनजी सप्लाई करने के लिए तैयार है। इस छूट से भारतीय रिफाइनरी कंपनियां रूसी तेल खरीदना जारी रख सकेंगी। ऐसा होने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हो सकेगा।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.