Donald Trump ने एक बार फिर से दी ईरान को धमकी, कहा- डील फेल होने पर…

Hanuman | Saturday, 18 Apr 2026 12:40:02 PM
Donald Trump once again threatens Iran, says:

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार फिर से धमकी देकर ईरान पर दबाव बनाने क प्रयास किया है। उन्होंने बोल दिया के दोनों देशों के बीच डील फेल होने पर वह सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप 'एयर फोर्स वन' में पत्रकारों से बात करते हुए बोल दिया कि ईरान के साथ सीजफायर तब तक आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जब तक बुधवार तक कोई दीर्घकालिक समझौता नहीं हो जाता। वहीं चेतावनी भी दी कि दबाव बनाने वाले उपाय अभी भी विचाराधीन रहेंगे। इनमें ईरानी बंदरगाहों पर लगातार नाकेबंदी और फिर से बमबारी की संभावना शामिल है।

दूसरी ओर से ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देगा। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होगी।

PC: yougov
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.