- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार के सीवान से अब दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश से आया है। अब यहां सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, पीडि़ता ने इस संबंध में महिला थाना में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सैचानी गांव निवासी होमगार्ड जवान को आरोपित किया गया.है। जिले की पुलिस लाइन में पदस्थापित आरोपी महादेवा के मालवीय नगर में परिवार के साथ रहता है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र गांव में 15 मार्च की रात घर में विवाहिता अकेले थी। इस दौरान परिवार के लोग पड़ोस मे होली खेलने गए थे। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी गांव का युवक छत के रास्ते विवाहिता के घर घुस गया।
इसके बाद उसने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने हल्ला मचाया तो परिजन वहां पर आ गए। इसके बाद आरोपी ने परिजनों पर पिस्टल तान कर धमकाया कि गोली मार देंगे। इस बात की जानकारी बाद में सीवान महिला थाने में दी गई। महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को देखते ही आरोपी छत से कूद कर भागने लगा आरोपी
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही आरोपी छत से कूद कर भागने लगा, जिसमें उसका पैर में भी जख्म आया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अब आरोपी का सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें