Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Hanuman | Thursday, 02 Nov 2023 09:58:47 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot said this big thing about Congress candidates

इंटरनेट डेस्क। इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीदवारों की पांच सूची जारी की जा चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से पांचवीं सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है। 

सीएम गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई चौथी व पांचवी सूची में नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस की वर्तमान में जारी ऐतिहासिक बचत राहत बढ़त की योजनाओं से मिली 4 गुना तरक्की को 7 गारंटियों से 10 गुना रफ्तार देने के लिए जन आशीष जरूरी है।

अत: कांग्रेस परिवार के सभी साथियों से आग्रह है कि नं 1 राजस्थान निर्माण हेतु परिश्रम व जनसेवा से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से अभी तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 156 उम्मीदवार चुनावी में मैदान में उतारे जा चुके हैं। 
PC:  barandbench



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.