Bihar: सरकारी शिक्षक ने गन्ने के खेत में किया दुष्कर्म, पीड़िता हो गई गर्भवती तो...

Hanuman | Saturday, 01 Mar 2025 01:19:37 PM
Bihar: Government teacher raped a woman in a sugarcane field

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मधुबनी से अब गुरु के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सरकारी शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, सरकारी शिक्षक ने सात महीनों तक नाबालिग का शोषण किया। गर्भवती होने पर शिक्षक ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उससे दूरी बनाने लगा। पीडि़ता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस द्वारा अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि भितहा थाना क्षेत्र के बेलवानिया निवासी सहायक शिक्षक सुरेन्द्र यादव (40) पीडि़ता के घर के बगल में आता जाना था।  इस दौरान दोनों में जान पहचान हुई। शिक्षक ने इसके बाद नाबालिग को मोबाइल दे दिया था। इसके बाद वह फोन पर उससे बात करने लगा। 

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी
शिक्षक के स्कूल के बगल में स्थित गन्न के खेत में गत वर्ष सावन महीने में शिक्षक ने नाबालिग को बुलाया। यहां पर शिक्षा ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान शिक्षक ने उसका अश्लील फोटो भी खींच लिया। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह अपनी हवस पूरी करने लगा। इसी दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई। शिक्षक ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह दूरी बनाने से पीडि़ता ने नाराज होकर धनहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.