KKR के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगा दो साल का प्रतिबंध, ये है कारण

Hanuman | Tuesday, 14 Apr 2026 03:53:52 PM
KKR Star Bowler Blessing Muzarabani Handed Two-Year Ban; Here Is the Reason

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को झटका लगा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का प्रतिबंध लगाया है।

पीसीबी ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर ये प्रतिबंध पीएसएल 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ डील तोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए जाने के कारण लगाया गया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी है।

बोर्ड ने कहा कि पहले स्वीकृति के बावजूद मुजरबानी ने नियमों का उल्लंघन किया। आपको बता दें कि मुजरबानी आईपीएल ऑक्शन में भी वो अनसोल्ड रहे थे। केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी से संपर्क किया। इसके बाद उनहें आईपीएल खेलने का मौका मिला है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.