- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार के बेतिया में एक स्थानीय नेता द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। धनहा थाना क्षेत्र की महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला के पिता व चाचा के बीच भूमि विवाद हुआ। इस मामले को सुलझाने के लिए पीडि़ता अपनी मां के साथ स्थानीय नेता वीरेंद्र मद्देशिया के पास गई थी। नेता ने उसे दूसरे दिन आवेदन लेकर बुलाया।
दूसरे दिन पीडि़ता अकेले ही नेता के घर पहुंच गई। यहां पर पर नेता ने महिला को नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया। इसके बाद नेता ने बेहोश की हालत में दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को दिखाकर नेता उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने पीडि़ता का गर्भपात करवा दिया।
पीडि़त के पति को दिखा दिया वीडियो
परिजनों को इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने लोक-लज्जा के डर से पीडि़ता की शादी दूसरे लडक़े से कर दी। शादी के बाद आरोपी ने पीडि़ता का वीडियो उसके पति को दिखा दिया। इसके बाद पति ने महिला को छोड़ दिया। जिसके उसके पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया और उसने फोन करके पीडि़ता को फिर अपने पास आने को कहा। पीडि़ता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें