Uttar Pradesh: Firozabad में आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा।

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2023 02:45:37 PM
Fire destroys property worth lakhs in Firozabad.

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नगर क्षेत्र के थाना रामगढè और सिरसागंज में गुरुवार की रात में हुए भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई है।

थाना सिरसागंज के मोहल्ला एमजी पुरम में गुरुवार रात में राजेश गुप्ता के तीन मंजिला मकान में आग लग गई उनके नीचे के हिस्से में दोना पत्तल आदि सामान का गोदाम है। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। परिवार के पांच लोग मकान के अंदर फस गए। पांच दमकलों द्बारा कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और मकान में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गोदाम और मकान में सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान बताया गया है।

दूसरी घटना गुरुवार रात्रि में थाना रामगढè क्षेत्र में हुई जिसमें महक इलेक्ट्रॉनिक्स फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अग्निकांड की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा और सीओ कमलेश कुमार सिह फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। 12 दमकल गाड़यिों ने करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 5० लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.