- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार में महिलाओं के साथ अपराध से जुड़े मामले सामने आना आम बात हो चुकी है। अब यहां के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके से महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।
खबरों के अनुसार, यहां पर एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे खींचकर घर के पीछे झाड़ी में ले गया। इस दौरान आरोपी ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
पीडि़ता ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर युवक घर में घुस आया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध किया तो उसके मारपीट की। इसके बाद आसपास के लोगों के जमा होने पर युवक भाग गया।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें