धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में संपन्न हुए उप चुनावों में भाजपा उम्मीदवार शोभारानी को जीत हासिल हुई है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे इस जीत का जश्न मना रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी शोभा रानी ने इस चुनव में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है।
ऐसा अभी तक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक नहीं कर पाई है। शोभारानी कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बनवारी लाल को 38 हजार 648 वोटों से शिकस्त देकर यह जीत हासिल की है। उल्लेखनिय है कि धौलपुर विधानसभा सीट से आज तक कोई भी भाजपा का प्रत्याशी इतने अंतर से नहीं जीत पाया है।
उल्लेखनिय है कि बीएल कुशवाहा की गिरफ्तारी के बाद से ही धौलपुर विधानसभा सीट खाली थी। इसे लेकर पुन: मतदान कराने की घोषणा की गई थी। चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा की पत्नी शोभा रानी को मैदान में उतारा था।
वहीं कांग्रेस की और से बनवाली लाल को प्रत्याशी घोषित किया गया था। चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने यहां चुनावी सभाओं और रोड शो कर जनता को अपनी तरफ रिझाने के प्रयास किए थे। वहीं गुरुवार को घोषित नतीजों के बाद जहां कांग्रेस की हार हुई है वहीं बीजेपी अपनी इस जीत का जश्न मना रही है।