देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बरहज क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक रहे राम प्रसाद जायसवाल का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 55 वर्ष के थे।
परिवार सूत्रों के अनुसार जायसवाल वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर बरहज सीट से विधायक चुने गए थे। जायसवाल कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बीती रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली। जायसवाल का पुत्र मुरली मनोहर जायसवार इस बार विधानसभा चुनाव में बरहज सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है । उनका शव दिल्ली से देवरिया लाया जा रहा है ।