Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल

varsha | Monday, 22 May 2023 03:46:40 PM
Chhattisgarh: Police and Maoists encounter two soldiers injured in Bijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सुरक्षाबल के जवानों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी घायल होने का दावा किया है। सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने आईईडी प्लांट कर रखा है।

जिसके बाद पुसनार कैम्प से डीआरजी व कोबरा जवानों की संयुक्त टीम को तलाशी अभियान पर रवाना किया गया। इस दौरान रात में पुसनार व हिरोली के बीच माओवादियों और जवानों में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 202 के दो जवान कॉन्स्टेबल नकुल और कॉन्स्टेबल मोहम्मद शाहीद घायल हो गए।

उनके हाथ और पैर में चोटों लगी हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में दो से तीन माओवादी भी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके की तलाशी अभियान जारी है।

Pc:Naidunia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.