कांग्रेस ने पांच साल में राजस्थान को महिला अपराध में नम्बर 1 बना दिया: Raje

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 11:17:23 AM
Congress made Rajasthan number 1 in crime against women in five years: Raje

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। 

भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया कि एक ओर जहां कांग्रेस नारी सुरक्षा के झूठे दावे कर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी ओर नागौर के लाडनूं में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने कांग्रेस सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।

कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना अंतर है, प्रदेश की जनता इस घटना से अंदाजा लगा सकती है। जिस कांग्रेस ने पांच साल में राजस्थान को महिला अपराध में नम्बर 1 बना दिया। सोचिए, ऐसी सरकार आगे बनी रही तो बहन-बेटियों की क्या दुर्दशा होगी? वसुंधरा राजे आज भी प्रदेश में कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

PC: deccanherald 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.