कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय काम करती है, बाकी समय नहीं: Vasundhara Raje

Hanuman | Friday, 10 Nov 2023 09:55:46 AM
Congress works only during elections, not at other times: Vasundhara Raje

जयपुर। प्रदेश में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह से जुट चुकी है। वह चुनावी सभा में जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अब ट्वीट किया कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय काम करती है, बाकी समय नहीं। जबकि हम हमेशा सेवा में जुटे रहते हैं। कांग्रेस लोगों को रुलाती है। हम लोगों के आंसू पोंछते हैं, लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। अत: जनता जान चुकी है कि राजस्थान में भाजपा सरकार ही विकास की पर्याय है। कांग्रेस और हम में यही फर्क है कि वो विकास में राजनीति करती है, जबकि हमारी राजनीति ही विकास है, लेकिन अब राजस्थान के अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ ही दिनों की बात है। 

राजस्थान का नव निर्माण होगा और यहां फिर से कमल खिलेगा। भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती, कांग्रेस झूठे वादों के बिना आगे नहीं बढ़ती। पेपर लीक के कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी राजस्थान में ही है।
 

PC: twitter 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.