Delhi Crime News: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 27 May 2023 02:17:48 PM
Delhi Crime News: Youth stabbed to death in Delhi's Kalyanpuri area

नयी दिल्ली।पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चार से पांच लड़कों के समूह ने एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के बारे उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है।उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह पांच बजकर 11 मिनट पर सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी निवासी अंशु उर्फ ​​बंदा (18) नामक एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है जिसके बाद पीसीआर वैन से उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमृता गुगुलोथ ने बताया युवक के शरीर पर चाकू से हमले के 21 घाव मिले जिसके बाद उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मरने से पहले अंशु ने खुलासा किया था कि चार से पांच लड़कों ने उस पर हमला किया था।अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो दलों का गठन किया गया।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमलावरों और अंशु के बीच पुरानी रंजिश थी। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के सही कारणों का पता चलेगा।

Pc:LatestLY हिन्दी



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.