- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की ओर से नए पाठ्यक्रम में चौथी कक्षा की अंग्रेजी विषय की किताब से मानगढ़ धाम पाठ हटाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज़ादी के महानायकों, बलिदानियों और आदिवासियों का इतिहास मिटाकर क्या भाजपा सरकार हमारे बच्चों को आरएसएस के माफीवीरों की मूखबिरी की गाथाएं पढ़ाना चाहती है? जिन आदिवासी और महापुरुषों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया, आज उन्हीं के इतिहास किताबों से मिटाया जाना बेहद शर्मनाक है।
भाजपा सरकार द्वारा पहले कालीबाई भील, फिर महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे समाज सुधारक का इतिहास मिटाया गया और अब मानगढ़ धाम को सरकार द्वारा पाठ्यक्रम से दरकिनार किया जा रहा है। भाजपा का ये निर्णय इनकी आदिवासी विरोधी सोच और आरएसएस की घृणित मानसिकता को उजागर करता है।
आरएसएस-बीजेपी के लोग आदिवासियों और दलित व पिछड़ों के संघर्ष से खौफजदा हैं
डोटासरा ने कहा कि आरएसएस-बीजेपी के लोग आदिवासियों और दलित व पिछड़ों के संघर्ष से इतने खौफजदा हैं कि सत्ता में आते ही इनके योगदान और समर्पण की वीर गाथाओं को इतिहास से मिटाने लगते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को जो अपने अतीत को मिटाने पर तुली है। सच तो यह है कि जिनके पास आज़ादी की लड़ाई में अपना कोई योगदान और इतिहास नहीं है, वो आज महापुरुषों के योगदान को इतिहास से मिटाने पर तुले हुए हैं।
PV: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें