Rajasthan Weather Update: उफ ये गर्मी, 45 डिग्री के पार जाने वाला है तापमान, कई जिलों में स्कूलों का समय बदला

Hanuman | Friday, 24 Apr 2026 07:59:40 AM
Rajasthan Weather Update: Scorching heat prevails; temperatures set to cross 45 degrees, school timings changed in several districts.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। इसके कारण दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों के लोगों को इसका ज्यादा ही कहर झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।  आगामी दिनों में प्रदेश में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। यानी तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रदेश में स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 से 4 दिनों तक पश्चिमी और उत्तर पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने जिलावार हीटवेव चेतावनी जारी की है। हालांकि 25 से 28 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तथा 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।  कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बदला स्कूलों का समय

तेज गर्मी को देखते हुए राजधानी जयपुर के बाद कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं  चलने का निर्णय लिया गया है। कोटा में 12वीं कक्षा का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक, दौसा में 8वीं कक्षा तक के लिए 24 अप्रैल से 2 मई तक समय सुबह 7.30 से 12 बजे तक और जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में भी 8वीं तक के बच्चों का समय सुबह 7.30 से 12 बजे तक कर दिया गया है।

PC: zeenews.india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.