महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों को लेकर Jully ने भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी हैं ये बातें

Hanuman | Thursday, 23 Apr 2026 09:13:07 AM
Jully takes aim at Bhajanlal over women's safety and rights, making these remarks

जयपुर। प्रदेश में क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकारम जूली ने भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा और ऑनर किलिंग की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की संवेदनशीलता कहीं नजर नहीं आती। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए बना राज्य महिला आयोग ही अध्यक्ष और सदस्यों के बिना खाली पड़ा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है l

अपने आप को महिला हितैषी बताने वाली ढोंगी भाजपा सरकार प्रदेश में महिला आयोग का अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर पा रही, इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश के लिए और क्या हो सकता है? आखिर प्रदेश की माताएं-बहनें अपनी समस्याओं और अपने अधिकारों के लिए जाएं तो जाएं कहाँ?

मुख्यमंत्री जी, महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों की बातें भाषणों तक ही सीमित है, या सरकार अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगी?

वहीं कांग्रेस नेता जूली ने रिफाइनरी को लेकर दिए बयान को लेकर भी सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानकारी ही नहीं है कि रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% हिस्सेदारी शिलान्यास के समय यानी 2013 से ही है। भाजपा सरकार ने तो केवल प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाने के लिए काम चार साल अटाकाया था।

जनता सच जानती है
मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि सवा दो साल से सरकार होने के बावजूद घोटाले जैसे कोरे आरोप बचकाने लगते हैं। मुख्यमंत्री का काम ऐसे भ्रामक भाषण देकर जनता को गुमराह करना नहीं बल्कि कार्रवाई करना है। इन आरोपों से वो केवल राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। जनता सच जानती है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.