Assembly Elections: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए हो रहा है मतदान, राहुल गांधी ने बोल दी है ये बात

Hanuman | Thursday, 23 Apr 2026 08:58:03 AM
Assembly Elections: Voting Underway for 152 Seats in West Bengal and 234 in Tamil Nadu; Here is What Rahul Gandhi Has Said

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। दोनों राज्या में सुबह 7 बजते  मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं के पास शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद कर देंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

इस सीटों के लिए कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता लगभग 44,376 बूथों पर वोट डालेंगे। तमिलनाडु की  सभी सीटों पर एक चरण में और बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां पर मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए पूरा जो लगा रहे हैं। आगामी समय ही बनाएगा कि दोनों को फिर से सत्ता का सुख मिलता है या नहीं।

विचारधारा की इस लड़ाई में बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है: राहुल गांधी
इससे पहले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स के माध्मय से कहा कि पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं। वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं। आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।

PC: jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.