- SHARE
-
जयपुर। केन्द्र सरकार के बाद भजनलाल सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है। इससे राज्य कार्मिकों एवं पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि देय होगी। इस प्रकार प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत हो गया है।
भजनलाल सरकार के इस कदम के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा दिनांक 01 जनवरी से 30 अप्रेल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। पेंशनरों को 01 जनवरी, 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
केन्द्र सरकार ने भी बढ़ा था डीए
इससे पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत का इजाफा किया था। सरकार के इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें