4 मई को बंगाल में भाजपा की विजय का जश्न भी होगा और मिठाई भी बंटेगी: Modi

Hanuman | Thursday, 23 Apr 2026 05:00:04 PM
On May 4th, BJP's victory will be celebrated in Bengal as well, and sweets will be distributed: Modi

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज प्रथम चरण के तहत 152 सीटों के लिए मतदान हो रह है। अभी तक बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। दूसरी ओर यहां पर दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली को संबोधित किया है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल से मिली जानकारियां संकेत दे रही हैं कि हवा बदल रही है, जहां भी मतदान अधिक हुआ, भाजपा को जीत मिली।

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि 4 मई को बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न भी होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। उन्होंने झालमुड़ी को लेकर टीएमसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई... लेकिन झाल (मिर्च) टीएमसी को लगी है।

PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.