IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अब तोड़ दिया है ग्लेन मैक्सवेल का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 23 Apr 2026 03:52:12 PM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Has Now Broken This Record of Glenn Maxwell

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 8 रन बनाने के साथ ही उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब आईपीएल में सबसे तेज 500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यवंशी ने ये रिकॉर्ड केवल 227 गेंदों में अपने नाम दर्ज करवाया। वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से कम में 500 रन पूरे किए हैं। इस मामले में सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 260 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे।

प्रियांश आर्या और वीरेंद्र सहवाग ने 280-280 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में अपनी पांच सौ रन पूरे किए। सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में 252 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल के इस संस्करण में अब तक 250 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.