- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं से एक पीएम विश्वकर्मा योजना है।
इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद उन्हें कई तरह के लाभ सरकार की ओर से दिए जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना लाभार्थी के क्या-क्या लाभ मिलते हैं, आज हम आपका इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस योजना से जुड़े लोगों को संबंधित कार्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान रोजाना 500 रुपए दिए जाते हैं। सरकार की ओर से टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। वहीं लाभार्थी को सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले एक लाख रुपए का लोन मिलता है, इसे चुकाने पर दो लाख रुपए के लोन की सुविधा दी जाती है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें