- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा किया है। सीएम भजनलाल ने आज दिल्ली में आयोजित GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने जयपुर में प्रस्तावित आगामी मीट हेतु निवेशकों एवं कृषि विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि इस आयोजन से प्रदेश के प्रत्येक गांव को जोड़ा जाए।
राजस्थान सरकार प्रदेश के किसान भाई-बहनों को नवीनतम तकनीक से जोड़कर, राज्य को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। भजनलाल ने कहा कि आइए, मिलकर राजस्थान की कृषि क्रांति का हिस्सा बनें। दिल्ली में आयोजित GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट में देश के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया है।
PC: X
PC: placementindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें