जयपुर। अजमेर जिले के ब्यावर शहर में रिश्तों को शर्मशार करने का एक मामला सामने आया है, जहां कलयुगी पिता ही पिछले तीन वर्षो से अपनी बेटियों की आबरू को तार-तार करता रहा। सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार दुष्कर्मी पिता की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ब्यावर शहर के सिटी थाने में एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। वह अपने पति व बेटियों के साथ सिटी थाना इलाके में रहती है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटियों के साथ दुष्कर्म करता है। पिछले करीब तीन वर्षो से वह अपनी बेटियों को हवस का शिकार बना रहा है।
देहशोषण करने के दौरान आरोपित ने इस संदर्भ में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीडि़ता के रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाने का पता चलने पर आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ताओं का मेडिकल करवाकर फरार दुष्कर्मी पिता की तलाश शुरू कर दी है।