पहले हत्या की फिर लाश को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया ,पुलिस ने इसका राज बड़ी कुशलता से खोला

Samachar Jagat | Thursday, 11 May 2023 12:33:18 PM
First killed then threw the dead body down the hill, the police opened its secret very efficiently

जयपुर। हत्या और आत्महत्या के कई मामले इस कदर पैचीदे होते है कि इनका राज खोलने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ जाता है।

गुमला पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि गांव की पहाड़ी के तले किसी महिला की लाश पड़ी है। समूचा गांव डरा हुआ है। सवाल इस बात का है कि मरने वाली कौन है , इसे किसने इतने निर्ममता से मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस की चुस्त टीम बनाई और पुलिस इंस्पेक्टर , एस आई, एएसआई समेत सुरक्षा बल के आधा दर्जन जवानों की स्पेशल जांच टीम का गठन किया और उन्हे मौके पर भिजवा दिया।

पुलिस का पहला प्रयास लाश की शिनाख्त करने का था। जिसके लिए वायरलेस के जरिए आस पास के इलाकों के थानों और पुलिस चौकी भिजवा दिया। साथ में सिकाई चापातोली गांव में यह सूचना फैला दी। पुलिस की भागदौड़ में यह जानकारी मिली की गांव की बरखा नाम की युवती गायब है।शव की शिनाख्त के बाद मृतका की पूरी स्टोरी तैयार की।

जांच में पता चला कि बरखा का गांव के ही एक युवक के साथ ईश बाजी का चक्कर चल रहा था। इस पर बृजेश गॉप को गिरफ्तार किया। रात भर उसकी धुनाई की गई। आखिर उसने इस अपराध को स्वीकार कर लिया।कहा जाता है की मृतका बरखा का गांव के ही एक युवक के साथ इश्क बाजी का चक्कर चल रहा था। इस माह के अंत में दोनों में शादी का चक्कर चल रहा था।

तभी एक और युवती इनके बीच आ गई। पहले तो युवक ने यह रहस्य छुपाए रखा। मगर की तरह इसका भांडा फुट गया। इस घटना के बाद ब्रजेश का अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ झगड़ा होने लगा।विवाद के चलते उसने अपनी पुरानी प्रेमिका को गांव की पहाड़ी पर बुलाया। वहां नई प्रेमिका पहले से ही मौजूद थी। कुर्ते की जेब से चाकू निकाल कर बरखा के गले पर लगाया और उस पर गहरा कट लगा दिया।

कुछ ही देर की बाद जब उसकी सांस रुक गई तो उसकी लाश को पहाड़ी की चट्टान से नीचे की ओर गिरा कर मार डाला। पुलिस बरखा के घर गई। वहां जानकारी मिली कि बरखा और ब्रजेश के बीच महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पर एक दिन इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया सीसी टीवीतो दोनों अलग हो जाए। बाद में बरखा का प्रेम प्रसंग हो गया। उधर बृजेश का। प्रेम प्रसंग भी करंज की रहने वाली एक लड़की से हो गया। इसी बात पर यह कांड हो गया।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.