अलवर में आज से 3 दिवसीय मत्स्य उत्सव शुरू

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 04:35:24 PM
fishing festivities begin in alwar

अलवर। राजस्थान के अलवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वाधान में आज से तीन दिवसीय मत्स्य उत्सव प्रारंभ हो गया।

शहर के सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह महाआरती के आयोजन के साथ मत्स्य उत्सव का आगाज किया गया। उत्सव के दौरान अनेक प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

पर्यटक स्वागत केंद्र की सहायक निदेशक डॉ टीना यादव ने बताया कि अलवर नगर विकास न्यास की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों सहित अनेक स्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। आज सुबह सात बजे महल चौक से मोती डूंगरी तक स्वच्छ भारत अभियान की थीम पर दौड़ का आयोजन किया गया तथा शाम 7:00 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर के नामी कवि काव्यपाठ करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर शहनाई वादन का विशेष कार्यक्रम तीन दिन तक चलता रहेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिन तक राजकीय संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रहेगा। अलवर सागर से कल ट्रैकिंग कार्यक्रम की शुरूआत होगी और दोपहर 3:00 बजे पुराना सूचना केंद्र से सागर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे आकर्षक झाकियां शामिल होंगी। इसके अलावा महल चौक में दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.