Haryana: राज्य में एनआरआई शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया जाए: Vij

Samachar Jagat | Friday, 12 May 2023 02:58:39 PM
Haryana: NRI grievance redressal cell should be set up in the state: Vij

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार विदेशों में रह रहे हरियाणावासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य में एनआरआई शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के गठन मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

श्री विज ने पत्र में लिखा कि उनके ध्यान में आया है कि हरियाणा के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं, उनकी प्रदेश के विभिन्न विभागों से संबंधित जैसे पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग या किसी अन्य विभाग की समस्याएं होती हैं, जिनके समाधान के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि 'कभी-कभी उन्हें (एन.आर.आई.) यह भी ज्ञात नहीं होता कि उनकी समस्या के समाधान के लिए विभाग के किस अधिकारी से संपर्क करना है। ऐसे शिकायतकर्ता/आवेदक यदि विदेश से भारत आते भी हैं तो वह निर्धारित समय के लिए ही आते हैं। एन.आर.आई. व्यक्तियों के पास अपनी समस्या के समाधान तथा अनुसरण (फॉलो-अप) के लिए निर्धारित समय होने के कारण उन्हें परेशान होकर विदेश लौटना पड़ता है।

श्री विज ने बताया कि उन्होंने 'एन.आर.आई. व्यक्तियों को प्रदेश में उनकी शिकायतों/आवेदन पत्रों के सुगम अनुसरण (फॉलो-अप) एवं समाधान के लिए एक एन.आर.आई. शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों/आवेदन पत्रों के संबंध में हुई कार्यवाही की जानकारी और उनका समाधान एक ही छत के नीचे आसानी से निर्धारित समय सीमा अवधि में प्राप्त हो सके। ’ 

Pc:The Indian Express



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.