Jaipur: लक्ष्मी नारायण नृत्याश्रम की और से हुआ 'कथक रस वर्षा' कार्यक्रम का आयोजन

Samachar Jagat | Monday, 14 Aug 2023 10:49:06 AM
Jaipur: Kathak Ras Varsha program organized by Laxmi Narayan Nrityashram

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में लक्ष्मी नारायण नृत्याश्रम की और से कथक रस वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में हुआ। जहां नृत्याश्रम के करीब 70 से 80 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों अपने शास्त्रीय कथक नृत्य,शास्त्रीय गायन, तबला वादन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और नृत्य गुरु नमिता जैन की और से की गई। उन्होंने गणेश वंदना से इसकी शुरूआत की। इसके बाद नृत्य पल्लव, नृत्य बहार, नृत्य मल्हार में विद्यार्थियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर अतिथि कलाकार संस्कृति वशिष्ठ ने कृष्णा महिमा और अन्य कलाकारों ने तराना, सरस्वती वंदना त्रिवट आदि प्रस्तुति से जयपुर घराने के कथक नृत्य की विशेषताओं से अवगत कराया। यह कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण नृत्याश्रम संस्था द्वारा किया गया जो पिछले 28 वर्षाे से संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में कार्यरत है। इस नृत्याश्रम संस्था द्वारा विद्यार्थियों में कौशल विकास के साथ साथ भारतीय संस्कृति की जानकारी प्रदान की जाती है।  
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.