हरियाणा। जाट प्रदर्शनकारियों के दिल्ली मार्च की कोशिश के दौरान यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस उपाधीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जाट नेता ने हालांकि दावा किया कि जब वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
उन्होंने दावा किया कि इस दौरान कुछ जाट नेता भी घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार सिरसा-हिसार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धानी गोपाल गांव में संघर्ष तब शुरू हुआ जब पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली में बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ रहे थे उसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों पर पथराव भी किया गया।
पुलिस ने कहा कि इस दौरान उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी गुरदयाल सिंह और तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी दो बसों को क्षतिग्रस्त किया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ उपकरण भी कथित तौर पर छीन लिए गए।