कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के मंझनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की बीम गिरने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि समदा गांव में कोल्ड स्टोरेज का काम चल रहा है। कल शाम अचानक सातवीं मंजिल की बीम अचानक ढह गई। अपने को बचाने के प्रयास में तीनों मजदूर नीचे गिर गये।
जियालाल (40) नामक मजदूर की मौके पर मृत्यु हो गई जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।