Rajasthan weather update: बाड़मेर में 45 डिग्री के पार हुआ तापमान, टूटा 26 साल पुराना रिकॉर्ड, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

Hanuman | Monday, 07 Apr 2025 07:42:45 AM
Rajasthan weather update: Temperature crossed 45 degrees in Barmer, 26 year old record broken, now this alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। अप्रैल महीने की शुरुआत में राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पडऩा शुरू हो चुकी है। बाड़मेर जिले में तो लोगों को अभी से भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर गर्मी का नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

ये सामान्य औसत से 6.8 डिग्री ज्यादा है। इस प्रकार बाड़मेर में गर्मी ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री 3 अप्रैल 1998 को रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पडऩा शुरू हो चुका है। 

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाएं और तेज धूप हीटवेव जैसी स्थिति पैदा होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और लू से सावधानी बरतने की अपील की है। 

आज से ही हीटवेव का जारी हुआ है अलर्ट 
मौसम विभाग के अनसुार, राजधानी जयपुर और आस-पास के इलाकों में भी गर्मी का  प्रभाव बढ़ रहा है। विभाग की ओर से राज्य के दक्षिणी भागों में भी कहीं-कहीं आज से ही हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों में हीटवेव के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज और कल राज्य में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की भी संभावना है। जयपुर में भी लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। 

PC:  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.