Khargone Accident: मुर्मू , धनखड़ ने मध्य प्रदेश में बस हादसे पर दुख जताया

Samachar Jagat | Tuesday, 09 May 2023 01:53:55 PM
Khargone Accident: Murmu, Dhankhar expressed grief over bus accident in Madhya Pradesh

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।सुश्री मुर्मू ने ट््वीट किया , ''मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बहुत दुख हुआ।

मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।’’श्री धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा '' मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के डोंगरगांव के पास आज इंदौर जा रही एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से गिर जाने से 22 यात्रियों की मौत हो गयी और 3० अन्य घायल हो गये। 

Pc:iChowk



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.